ओके... कृषि महोत्सव रथ 28 से प्रखंडों के लिए होगा रवाना

Published at :25 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... कृषि महोत्सव रथ 28 से प्रखंडों के लिए होगा रवाना

– रथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर बीएओ व बीटीएम को मिला निर्देशतसवीर: 29 बीएओ व बीटीएम के साथ बैठक करते परियोजना उपनिदेशकप्रतिनिधि,गोड्डाकृषि एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित कृषि महोत्सव रथ गोड्डा के सभी प्रखंडों में घुमाया जायेगा. रथ यात्रा के सफलता को लेकर सोमवार को संयुक्त कृषि भवन में बीएओ व बीटीएम […]

विज्ञापन

– रथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर बीएओ व बीटीएम को मिला निर्देशतसवीर: 29 बीएओ व बीटीएम के साथ बैठक करते परियोजना उपनिदेशकप्रतिनिधि,गोड्डाकृषि एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित कृषि महोत्सव रथ गोड्डा के सभी प्रखंडों में घुमाया जायेगा. रथ यात्रा के सफलता को लेकर सोमवार को संयुक्त कृषि भवन में बीएओ व बीटीएम को आवश्यक निर्देश दिये गये. परियोजना उपनिदेशक राकेश कुमार सिंह ने सभी प्रखंड के बीएओ व बीटीएम को रथ के सफल संचालन का निर्देश दिया. श्री सिंह ने आये बीएओ व बीटीएम को जानकारी देते हुए कहा कि रथ के माध्यम से राज्य स्तर पर किसानों के लिए चल रहे योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर मुख्य रूप से जोर दिया जायेगा. बताया कि रथ 28 मई से 28 जून तक सभी जिलों में घुमाया जायेगा. रथ के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों को, बीएओ व बीटीएम को नये कृषि तकनीक से अवगत कराये जाने में किसानों को मदद करेंगे. बताया कि रथ परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य कृषि, पशुपालन व मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को जागरूक करना है. इस दौरान सभी प्रखंडों के बीएओ व बीटीएम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola