History Based Movies on OTT: इतिहास के पन्नों से निकली ये 5 फिल्में हैं मस्ट वॉच, ओटीटी पर घर बैठे देखें बहादुरी की सच्ची कहानियां

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

ओटीटी पर इतिहास आधारित फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

History Based Movies on OTT: इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं? ओटीटी पर मौजूद इन 5 बेहतरीन फिल्मों को मिस न करें. वीरता, बलिदान और सच्ची घटनाओं की ये कहानियां आपका दिन बना देंगी.

विज्ञापन

History Based Movies on OTT: इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं होता, उसे पर्दे पर देखना भी काफी रोमांचक होता है. बॉलीवुड ने पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जो हमें हमारे देश के अतीत, वीर योद्धाओं और उन घटनाओं से जोड़ती हैं जिन्हें हम शायद पहले से ज्यादा नहीं जानते. अगर आपको राजा-महाराजाओं की कहानियां, आजादी की लड़ाई या युद्ध की घटनाएं पसंद हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है. आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर आपको अपने इतिहास पर गर्व महसूस होगा.

सरदार उधम (Sardar Udham)

यह फिल्म क्रांतिकारी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर जनरल डायर को गोली मारी थी. विक्की कौशल की एक्टिंग आपको उस दौर में ले जाएगी.

कहां देखें: Amazon Prime Video

तानाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji)

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति तानाजी मालुसरे की वीरता की कहानी है. कैसे उन्होंने मुगलों के कब्जे से कोंढाणा किला (सिंहगढ़) वापस जीता, यह देखना बहुत रोमांचक है. इसमें जबरदस्त एक्शन और विजुअल्स हैं.

कहां देखें: Disney+ Hotstar

शेरशाह (Shershaah)

यह 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी है. ‘ये दिल मांगे मोर’ का नारा देने वाले विक्रम बत्रा ने कैसे अपनी जान की बाजी लगाकर भारत को जीत दिलाई, यह फिल्म आपको भावुक कर देगी.

कहां देखें: Amazon Prime Video

सैम बहादुर (Sam Bahadur)

यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था. उनके बेबाक अंदाज और बहादुरी के किस्से इस फिल्म की जान हैं.

कहां देखें: ZEE5

पद्मावत (Padmaavat)

रानी पद्मावती, राजा रतन सिंह और सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की यह भव्य फिल्म राजपूती आन-बान और शान को दर्शाती है. फिल्म की सेटिंग्स, कपड़े और कहानी बहुत ही शानदार हैं.

कहां देखें: Amazon Prime Video / Netflix

यह भी पढ़ें: Best Spy Thriller On OTT: दिमाग की बत्ती जला देंगी ये 8 जासूसी कहानियां, OTT पर घर बैठे देखें सस्पेंस और एक्शन का असली खेल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola