ओके::फ्लैग-दो दवा दुकान में ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा

Published at :25 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-दो दवा दुकान में ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा

प्रतिबंधित दवाएं जब्त-जब्त दवाओं को जांच के दिल्ली भेजा जायेगा-छापेमारी टीम में रांची, देवघर व गोड्डा के अधिकारीतसवीर:12 जब्त दवा, 13 दवा को दिखाते ड्रग इंस्पेक्टरप्रतिनिधि, गोड्डा ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रतन साहा ने सोमवार को पथरगामा के दो दवा दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गयी. जिसमें 800 एम्पुल दवाएं […]

विज्ञापन

प्रतिबंधित दवाएं जब्त-जब्त दवाओं को जांच के दिल्ली भेजा जायेगा-छापेमारी टीम में रांची, देवघर व गोड्डा के अधिकारीतसवीर:12 जब्त दवा, 13 दवा को दिखाते ड्रग इंस्पेक्टरप्रतिनिधि, गोड्डा ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रतन साहा ने सोमवार को पथरगामा के दो दवा दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गयी. जिसमें 800 एम्पुल दवाएं हैं. जब्त दवाओं को जांच के लिए दिल्ली भेजा जायेगा. छापेमारी टीम में रांची, देवघर व गोड्डा के अधिकारी थे. दवा दुकान जयश्री मेडिकल स्टोर व संजय मेडिको में छापेमारी की गयी है. छापेमारी टीम मे संयुक्त निदेशक सुरेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक रजनीश कुमार, देवघर के अमित कुमार व गोड्डा के अरूप रतन साहा मुख्य रूप से शामिल थे.प्रतिबंधित दवा है ऑक्सीटॉक्सीड्रग इंस्पेक्टर श्री साहा ने बताया कि दवा प्रतिबंधित है. फिर भी दवा दुकानों में धड़ल्ले से बेची जा रही थी. बताया कि इन दवाओं का उपयोग गाय से दूध निकालने में किया जाता है. वहीं सब्जियों को समय से पहले बड़ा करने में प्रयोग किया जाता है. बताया कि ऐसी सब्जियों, फलों व दूध के सेवन से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है. कहा कि लगातार इस दवा के दुष्प्रभाव मे आने से किशोरियों में शारीरिक वृद्धि शुरू हो जाती है तथा अन्य दूसरी बीमारियां होने की संभावना होती है. इसलिए भारत सरकार ने इन दवाओं के प्रोडक्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola