ओके... लू की चपेट में युवक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Published at :25 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... लू की चपेट में युवक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

तस्वीर: 02 अस्पताल में इलाजरत युवकनगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के ढोढरी पंचायत अंतर्गत सौर पचीसा गांव का युवक अंकेश कुमार लू की चपेट में आ गया है. उसे सोमवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सोमवार को गांव में ही एक शादी समारोह में कार्य कर रहा युवक अंके श कुमार लू लगने के कारण […]

विज्ञापन

तस्वीर: 02 अस्पताल में इलाजरत युवकनगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के ढोढरी पंचायत अंतर्गत सौर पचीसा गांव का युवक अंकेश कुमार लू की चपेट में आ गया है. उसे सोमवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सोमवार को गांव में ही एक शादी समारोह में कार्य कर रहा युवक अंके श कुमार लू लगने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा. थोड़ी देर में उसका बदन बुखार से तपने लगा. परिजनों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ तारा शंकर झा द्वारा युवक का इलाज किया गया. जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेश झा व स्थानीय ग्रामीण मिंटू राउत, ब्रह्मदेव यादव युवक को देखने अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola