ओके::किशोरी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Published at :25 May 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::किशोरी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना अंतर्गत तरखरवा गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीडि़ता ने मेहरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि तरखरवा गांव स्थित अपने घर से गंगा बटेश्वर पंप नहर में मजदूरी करने पैदल जा रही […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना अंतर्गत तरखरवा गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीडि़ता ने मेहरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि तरखरवा गांव स्थित अपने घर से गंगा बटेश्वर पंप नहर में मजदूरी करने पैदल जा रही थी. सोमवार की सुबह आठ से नौ बजे के बीच में झल्ला बांध के पास सुखाड़ी गांव का युवक शेख अब्दुल 20 वर्ष मवेशी चरा रहा था. युवक ने उसका पीछा कर पकड़ कर जबरन झल्ला बांध के किनारे ले गया और दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी. ——————————पीडि़ता ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. फर्द बयान लिया गया है. मेडिकल के लिए पीडि़ता को भेजा जायेगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. – जनार्दन सिंह, थाना प्रभारी, मेहरमा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola