ओके::सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

महगामा. रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार महगामा थाना क्षेत्र के घाट गम्हरिया के पास बाइक सवार मुख्य मार्ग पर ही बाइक समेत गिर गया. बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों बलिया से पथरगामा थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे. दुर्घटना में […]
महगामा. रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार महगामा थाना क्षेत्र के घाट गम्हरिया के पास बाइक सवार मुख्य मार्ग पर ही बाइक समेत गिर गया. बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों बलिया से पथरगामा थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे. दुर्घटना में अमर कुमार को सिर मे चोट आयी है. वहीं लालबिहारी महतो को भी गंभीर चोट आयी है. अमर कुमार महतो को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं लाल बिहारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










