ओके::भाजपा महासंपर्क कार्यशाला का आयोजन

Published at :25 May 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::भाजपा महासंपर्क कार्यशाला का आयोजन

भाजपा की नीतियों को प्रचारित करने पर बलकार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारीकेंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने की नसीहततसवीर: 05 कार्यशाला में जुटे भाजपा नेता, 06 मौजूद भाजपाई प्रतिनिधि, गोड्डा भाजपा की ओर से रविवार को महासंपर्क कार्यशाला का आयोजन स्थानीय मधुवन में किया गया. कार्यशाला में जुटे भाजपा नेताओं को महासंपर्क अभियान के तहत प्रखंड […]

विज्ञापन

भाजपा की नीतियों को प्रचारित करने पर बलकार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारीकेंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने की नसीहततसवीर: 05 कार्यशाला में जुटे भाजपा नेता, 06 मौजूद भाजपाई प्रतिनिधि, गोड्डा भाजपा की ओर से रविवार को महासंपर्क कार्यशाला का आयोजन स्थानीय मधुवन में किया गया. कार्यशाला में जुटे भाजपा नेताओं को महासंपर्क अभियान के तहत प्रखंड से लेकर पंचायतों में महासंपर्क अभियान चला कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया. अभियान का नेतृत्व सह संयोजक रमारमण झा ने किया. इस दौरान भाजपा नेता श्री झा ने बताया कि यह मुख्यत: केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम हैं. कार्यक्रम के माध्यम से मंडल से लेकर पंचायत अध्यक्षों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा. बताया कि सबसे पहले प्रखंड स्तर पर इसके बाद पंचायत स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. जुटे भाजपा नेताओं ने बताया कि महासंपर्क के माध्यम से आम लोगों के बीच भाजपा की नीतियों को प्रचारित करने की भी आवश्यकता है. केंद्र से लेकर राज्य में चलाये जा रहे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. साथ ही जिला में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गयी तथा अधिक से अधिक नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया. कार्यशाला में सह संयोजक अजय साह, मंचासीन जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, सुमन झा, राजेश झा, प्रेमनंदन मंडल, शिवेश कुमार वर्मा, गायत्री देवी, जयप्रकाश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola