ओके::किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक है बेहतर सिंचाई व्यवस्था: नपं अध्यक्ष

-मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने की मांग की-कझिया व हरना नदी पर बांध बनाने की वकालत तसवीर-10 में अजीत कु मार सिंह नगर अध्यक्ष संवाददाता, गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले में सिंचाई व्यवस्था होने पर ही किसान खुशहाल होंगे. श्री सिंह ने मुख्यमंत्री तथा सरकार […]
-मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने की मांग की-कझिया व हरना नदी पर बांध बनाने की वकालत तसवीर-10 में अजीत कु मार सिंह नगर अध्यक्ष संवाददाता, गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले में सिंचाई व्यवस्था होने पर ही किसान खुशहाल होंगे. श्री सिंह ने मुख्यमंत्री तथा सरकार को पत्र भेज कर आवश्यक मांगें रखी हैं. श्री सिंह ने कहा कि आज गोड्डा के किसान प्रकृति पर निर्भर हैं. इस कारण लगातार काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रकृति की मार से परेशान ससमय खेतों में बुआई तथा खेती कार्य नहीं कर पाते हैं. जिले के किसानों के लिए जरूरी है कि समय पर किसानों के खेतों में पानी की व्यवस्था की जाय साथ ही चेक डैम आदि का निर्माण करा कर किसानों को सुविधा मुहैया कराया जाये. उन्होंने सरकार से इस ओर आवश्यक पहल करने की मांग की है. श्री सिंह ने कहा कि गोड्डा की युवा पीढ़ी कृषि के घाटे का व्यवसाय मान कर अन्य स्थानों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. सरकार द्वारा हर हाथ को काम का दावा कर किसानों की दशा में सुधार नहीं कर सकती है. सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. श्री सिंह ने कहा कि गोड्डा में कझिया, हरना जैसे नदी पर बांध बना कर इस परेशानी का सामना कर सकती है. इससे पीने के पानी के साथ सिंचाई व्यवस्था का समाधान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










