ओके::दिल का दौरा पड़ने से 55 वर्षीय वार्ड सदस्या की मौत

पथरगामा. प्रखंड के रानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक की 55 वर्षीय वार्ड सदस्या सुमन देवी की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्या रानीपुर पंचायत के बंदरवार ग्राम की रहने वाली थी. मृतका के अधिवक्ता पुत्र बुलबुल मिश्रा ने बताया कि एकाएक दिल का दौरा पड़ने से […]
पथरगामा. प्रखंड के रानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक की 55 वर्षीय वार्ड सदस्या सुमन देवी की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्या रानीपुर पंचायत के बंदरवार ग्राम की रहने वाली थी. मृतका के अधिवक्ता पुत्र बुलबुल मिश्रा ने बताया कि एकाएक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हो गया. इधर, रानीपुर पंचायत की मुखिया जयरानी देवी ने वार्ड सदस्या की मौत पर दु:ख प्रकट किया. इस दौरान शोक संतप्त परिवार को को सांत्वना दिया गया. मौके पर पप्पु दुबे, विजय यादव, नंदलाल पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










