ओके.... मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग जर्जर,मरम्मत की मांग

Published at :08 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग जर्जर,मरम्मत की मांग

ठाकुरगंगटी. मेहरमा-ठाकुरगंंगटी मुख्य मार्ग जर्जर हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन से कई बार जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन किसी भी पदाधिकारी ने सड़क की मरम्मत को लेकर पहल नहीं की. स्थानीय ग्रामीणों ने जर्जर सड़क […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. मेहरमा-ठाकुरगंंगटी मुख्य मार्ग जर्जर हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन से कई बार जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन किसी भी पदाधिकारी ने सड़क की मरम्मत को लेकर पहल नहीं की. स्थानीय ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया. लेकिन आज तक इस मामले में किसी ने ध्यान नहीं दिया. मालूम हो कि मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग पर आये दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है. इन सड़क से यात्री जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को विवश है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola