झामुमो नगर कमेटी का हुआ विस्तार

-अग्रसेन भवन में सम्मेलन के दौरान शाहिद अंसारी अध्यक्ष, गिरधारी सचिव चुने गये तसवीर- 33 में मंचासीन नेता , 34 में कार्यकर्ता संवाददाता, गोड्डा स्थानीय अग्रसेन भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोरचा का नगर सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश मंडल उपस्थित थे. इस दौरान नगर पर्यवेक्षक इरफान […]
-अग्रसेन भवन में सम्मेलन के दौरान शाहिद अंसारी अध्यक्ष, गिरधारी सचिव चुने गये तसवीर- 33 में मंचासीन नेता , 34 में कार्यकर्ता संवाददाता, गोड्डा स्थानीय अग्रसेन भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोरचा का नगर सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश मंडल उपस्थित थे. इस दौरान नगर पर्यवेक्षक इरफान आलम की अध्यक्षता में नगर कमेटी का विस्तार किया गया. बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य के तहत नयी कमेटी का गठन किया गया. सदस्यों के बीच नगर क मेटी अध्यक्ष के रूप में मो शाहिद अंसारी को अध्यक्ष, सुनील हांसदा को उपाध्यक्ष, गिरधारी पंडित को सचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार झा को पद भार दिया गया. इस दौरान श्री मंडल ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष पार्टी संगठन की मजबूती के लिए एक जुट होकर काम करने का निर्देश दिया. श्री मंडल ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश के तहत आयोजित तमाम कार्यक्रमों को पूरा कर दिखाना है. कहा कि सरकार की हर कमजोरियों को जनता तक लाने व उसपर आंदोलन कर लोगों को फायदा दिलाने का काम झामुमो करेगा. सम्मेलन के दौरान सुलतान आलम, संबल मंडल, निर्मल मंडल, विनोद मुर्मू, श्यामल रामदास, मुकेश कुमार, मो मनोवर, राम रंजन भारती, दीपक मुर्मू, नंद किशोर रमानी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










