विवाहिता को तेल छिड़क कर आग लगाये जाने का किया प्रयास

शराबी पति व ससूराल वालों ने घटना को दिया अंजामपीडि़त महिला ने कहा पति व परिजन दहेज के लिए करते थे प्रताडि़तप्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ले में शराबी पति कैलाश पंडित व ससुरालवालों ने विवाहिता फुलकुमारी को गरम तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया. इस घटना में महिला बूरी तरह झुलस गयी. पीडि़त […]
शराबी पति व ससूराल वालों ने घटना को दिया अंजामपीडि़त महिला ने कहा पति व परिजन दहेज के लिए करते थे प्रताडि़तप्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ले में शराबी पति कैलाश पंडित व ससुरालवालों ने विवाहिता फुलकुमारी को गरम तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया. इस घटना में महिला बूरी तरह झुलस गयी. पीडि़त महिला ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में पीडि़ता ने बताया है कि पति कैलाश पंडित, ननद आरती कुमारी, कंचन कुमारी द्वारा दहेज की मांग को लेकर जान मारने का प्रयास किया गया. पीडि़ता फुल कुमारी ने बताया कि शादी के समय ससुराल पक्ष को दहेज के रूप मे नकदी सहित जेवरात आदि प्रदान किया गया था. इसके बावजूद ससुराल के लोगों द्वारा बार-बार 50 हजार रुपये नकद सहित जेवरात की मांग की जा रही थी. इंकार किये जाने पर नशे में धुत पति ने बुरी तरह पीटा. विरोध करने पर नामित ननदो ने भी विवाहिता को गरम तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने विवाहिता को किसी तरह बचाया. विवाहिता का आवेदन लेकर पुलिस मामले के जांच कर रही है. एसआइ मनोहर करमाली ने बताया कि आवेदन प्राप्त मिला है जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










