गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर ऑटो पल्टी, महिला घायल

Published at :07 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर ऑटो पल्टी, महिला घायल

तस्वीर : 01 अस्पताल में इलाजरत घायल महिला व देखरेख करता उसका ससुरनगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर गुरुवार को ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि ऑटो में सवार कई आदिवासी महिला-पुरुष को चोट आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त मार्ग में चांदनी चौक से ऑटो […]

विज्ञापन

तस्वीर : 01 अस्पताल में इलाजरत घायल महिला व देखरेख करता उसका ससुरनगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर गुरुवार को ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि ऑटो में सवार कई आदिवासी महिला-पुरुष को चोट आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त मार्ग में चांदनी चौक से ऑटो खुलने के बाद थोड़ी दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गयी. ऑटो में सवार करमाताड़ के भालुका गांव की रहने वाली मोसमात तनकी( 45 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गयी. जुटे ग्रामीणों ने घायल महिला को दूसरे वाहन से सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार सिन्हा द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया. महिला को माथे में अत्यधिक चोट आयी है. अस्पताल में घायल महिला ने बताया कि वे भालुका गांव से चांदनी चौक में ऑटो में सवार होकर गोड्डा जनसंपर्क कार्यालय काम करने जा रही थी. महिला वहां झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है. महिला के घायल होने की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास हेंब्रम को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola