ओके..... प्रखंड सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन

Published at :04 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके..... प्रखंड सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन

-ग्रामीणों को दी गयी वन अधिकार की जानकारी-वन क्षेत्र में 25 वर्षों से रह रहे आदिवासी व अनुसूचित जनजातियों को मिलेगा भूमि का पट्टा- बीडीओ कुमार अभिषेक ने दी जानकारी- कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को किया जागरूक प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार में वन अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर […]

विज्ञापन

-ग्रामीणों को दी गयी वन अधिकार की जानकारी-वन क्षेत्र में 25 वर्षों से रह रहे आदिवासी व अनुसूचित जनजातियों को मिलेगा भूमि का पट्टा- बीडीओ कुमार अभिषेक ने दी जानकारी- कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को किया जागरूक प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार में वन अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीडीओ कुमार अभिषेक ने प्रधानों व ग्रामीणों को वन अधिकार की जानकारी दी. कहा कि भूमिहीनों को भूमि का पट्टा दिया जाना है. ग्राम सभा के माध्यम से भूमि का आवंटन किया जायेगा. बीडीओ श्री कुमार ने वन अधिकार कानून की जानकारी देते हुए प्रधानों को बताया कि वन क्षेत्र में 25 वर्षों से रह रहे आदिवासी व अनुसूचित जनजातियों को जमीन मुहैया करायी जायेगी. बताया कि इस प्रावधान के तहत अधिकतम 10 एकड़ वाले जमीन मालिक को भी जमीन दिया जा सकता है. वहीं वन अधिकार दावा संबंधी फार्म को सही तरीके से भरे जाने की जानकारी भी प्रधानों को दी गयी. मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने भी सरकार की ओर से उठाये गये कदम को सराहनीय बताया. कहा कि इससे आदिवासियों का भला होगा. मौके पर रामानंद साह, रमेश चंद्र तिवारी, जयकृष्ण झा, रामसूचित महतो आदि उपस्थित थे………………तसवीर: 28 जानकारी देते बीडीओ व अन्य, 29 उपस्थित ग्राम प्रधान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola