ओके::फ्लैग-कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद फुरकान ने कहा

Published at :02 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद फुरकान ने कहा

-हर मोर्चे पर राज्य की सरकार को विफल बताया-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करने की नसीहत दीतस्वीर: 09 बोलते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मंचासीन पूर्व विधायक राजेश रंजन व अन्य, 10 उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, महगामा महगामा के सर्वांगीण विकास परिषद् भवन में शनिवार को विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन […]

विज्ञापन

-हर मोर्चे पर राज्य की सरकार को विफल बताया-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करने की नसीहत दीतस्वीर: 09 बोलते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मंचासीन पूर्व विधायक राजेश रंजन व अन्य, 10 उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, महगामा महगामा के सर्वांगीण विकास परिषद् भवन में शनिवार को विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी शिरकत की. इस मौके पर श्री अंसारी ने जमकर राज्य के रघुवर सरकार पर निशाना साधा. कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार पूर्व की सरकारों से भी बदतर है. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में एक रिकॉर्ड हासिल कर रही है. रघुवर सरकार ने राज्य में बालू घाटों की नीलामी कर आम लोगों को पांच हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से बालू खरीदने को मजबूर कर दिया है. कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना भी ऐसी योजना है जिसका लाभ लाभुकों को मरने के बाद ही मिलेगा. कहा कि गरीबों के प्रति केंद्र व राज्य की सरकार गंभीर नहीं है. सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में काम नहीं किया. श्री अंसारी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि कार्यकर्ता सच्चे सिपाही बन कर कार्य करें. वहीं पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कहा कि देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कांग्रेस की एक अलग पहचान है. इस दौरान दिनेश यादव, बिंदु मंडल, मो सिद्दीकी, मो अख्तर हुसैन, प्रबोध सोरेन, शंकर राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola