ओके::मई दिवस पर खुले रहे सरकारी कार्यालय

–कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोधतसवीर: 04 एवं 05 में समाहरणालय का नजाराप्रतिनिधि, गोड्डा मई दिवस के पर सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति देखी गयी. पदाधिकारी कार्यालय में काम में मशगूल दिखे. इसके पहले मई दिवस पर सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होती थी. लेकिन इस बार कर्मियों को छुट्टी नहीं मिल पायी. छुट्टी नहीं मिलने […]
–कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोधतसवीर: 04 एवं 05 में समाहरणालय का नजाराप्रतिनिधि, गोड्डा मई दिवस के पर सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति देखी गयी. पदाधिकारी कार्यालय में काम में मशगूल दिखे. इसके पहले मई दिवस पर सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होती थी. लेकिन इस बार कर्मियों को छुट्टी नहीं मिल पायी. छुट्टी नहीं मिलने पर कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध किया है. अराजपत्रित कर्मचारी संगठन के नेता ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा मई दिवस पर राजपत्रित अवकाश दिया जाता रहा है. लेकिन इस बार सरकार कर्मियों के हितों की अनदेखी की गयी है. बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी संगठन की बैठक में मामले को प्रमुखता से उठाया जायेगा व राज्य सरकार को छुट्टी की मांग संबंधी प्रस्ताव भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










