ओके ::: बसंतराय का ऐतिहासिक बिसुआ मेला आज से

तस्वीर: 46 सज धज कर तैयार बिसुआ मेलाप्रतिनिधि, बसंतराय बसंतराय का ऐतिहासिक बिसुआ मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है. मेले में दूर-दूर से सफाहोड़ समुदाय के हजारों श्रद्धालु स्नान ध्यान व पूजा करने के लिए पहंुचेंगे. मान्यता है कि बिसुआ मेला के दौरान बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब में स्नान ध्यान व पूजा पाठ करने […]
तस्वीर: 46 सज धज कर तैयार बिसुआ मेलाप्रतिनिधि, बसंतराय बसंतराय का ऐतिहासिक बिसुआ मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है. मेले में दूर-दूर से सफाहोड़ समुदाय के हजारों श्रद्धालु स्नान ध्यान व पूजा करने के लिए पहंुचेंगे. मान्यता है कि बिसुआ मेला के दौरान बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब में स्नान ध्यान व पूजा पाठ करने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है. बिसुआ मेला की तैयारी पूरीपंद्रह दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है. तारामाची, ब्रेक डांस, चित्रहार, झूला, नाव, थियेटर, मनिहारी की दुकान, मिठाई की दुकान आदि मेला की शोभा बढ़ रही है. संवेदक मेला को बना रहे भव्यबसंतराय मेले का डाक प्रतिवर्ष होता है. इस वर्ष 3 लाख 92 हजार 550 रुपये में मेला का डाक संवेदक मो इरफान आलम व मो जमालउद्दीन, पिंटू व मिथुन ले लिया है. संवेदक मेला को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.भाजपा विधायक करेंगे मेले का उद्घाटनमंगलवार को भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल मेला व बसंतराय तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी भाजपा नेता मो आलमगीर आलम, सुभाष झा, सीताराम खेतान, मंजर आलम ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










