ओके::दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

प्रतिनिधि, महगामाहनवारा थाना क्षेत्र के खेरैया गांव के दुष्कर्म के आरोपित मो जफर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की मां ने 12 अप्रैल को थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद हनवारा थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीडि़ता […]
प्रतिनिधि, महगामाहनवारा थाना क्षेत्र के खेरैया गांव के दुष्कर्म के आरोपित मो जफर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की मां ने 12 अप्रैल को थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद हनवारा थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीडि़ता की मां ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि आरोपित ने पिछले वर्ष ही दुष्कर्म किया था. डर से पीडि़ता ने मामले की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी. शारीरिक बदलाव के बाद परिजनों ने लड़की से पूछताछ की. तब जा कर मामले का खुलासा हुआ. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीडि़ता से पूछताछ पर मामले का खुलासा हुआ. -राजेश कुमार, एसडीपीओ, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










