ओके::राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत दिया गया प्रशिक्षण

-इस दौरान प्रशिक्षकों ने मौजूद महिलाओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दियेतसवीर: 29 प्रशिक्षण में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिनिधि, महगामाप्रखंड परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुई. प्रशिक्षक पवन कुमार मंडल व रिंकू […]
-इस दौरान प्रशिक्षकों ने मौजूद महिलाओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दियेतसवीर: 29 प्रशिक्षण में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिनिधि, महगामाप्रखंड परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुई. प्रशिक्षक पवन कुमार मंडल व रिंकू कुमार मंडल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के लिए जागरूक होना होगा. इसके लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित साप्ताहिक बचत, समय पर ऋण की वापसी, नियमित रूप से समूह के खाता-बही का लेखा व नियमित आपसी ऋण बांटने से ही समूह को कारगर बनाया जा सकता है. साथ ही प्रशिक्षकों ने सामाजिक, आर्थिक, सुधार महाजन के चंगुल से मुक्ति आदि जानकारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दी. मौके पर प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा झा आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










