ओके::अगलगी में दो घर स्वाहा

Published at :13 Apr 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::अगलगी में दो घर स्वाहा

–हजारों की संपत्ति जलकर राखतसवीर: 17 व 18 अगलगी कीप्रतिनिधि, गोड्डा शहर के बढ़ौना मुहल्ले में रविवार की सुबह दो घरों में आग लग गयी. इस अग्निकांड में मांगन राउत तथा भिखारी राउत का घर जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

–हजारों की संपत्ति जलकर राखतसवीर: 17 व 18 अगलगी कीप्रतिनिधि, गोड्डा शहर के बढ़ौना मुहल्ले में रविवार की सुबह दो घरों में आग लग गयी. इस अग्निकांड में मांगन राउत तथा भिखारी राउत का घर जल कर राख हो गया. हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद दमकल पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर में रखा समान, नकदी, चावल व वस्त्र आदि जलकर राख हो गया था. आनन-फानन में पीडि़त परिवारों ने घरों में बांधे गये मवेशियों को बाहर निकाला. पीडि़त परिवारों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola