संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे को छोड़ गयी महिला

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा गांव में रविवार सुबह 35 वर्षीय रूबी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. रूबी खातून अपने पति मुहम्मद फैयाज के साथ रहती थीं. बताया गया है कि महिला ने कथित रूप से कीटनाशक दवा खा ली. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतका अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे सहित परिवार छोड़ गयी हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे महिला घर में अकेली थीं और इसी दौरान उन्होंने कीटनाशक दवा खा ली. बच्चों द्वारा पड़ोसियों को घटना की जानकारी देने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बिहार के धोरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया. मायागंज अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रूबी खातून को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बसंतराय थाना पुलिस के एएसआई शिरिल सोरेन और सत्यजीत कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि उसे पति पर दूसरी शादी करने का शक था, जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था. इसी विवाद के बाद महिला द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने मामले को हत्या बताया है. महागामा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मृतका के पिता ने बसंतराय थाना में लिखित शिकायत दी और आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था और इसी कारण उसकी हत्या की गयी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है. मायके पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें पति को आरोपी बनाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

– रामदेव वर्मा, थाना प्रभारी बसंतरायB

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola