मुनस्टार को पराजित कर नवप्रभात ने फाइनल में किया प्रवेश

नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के चिलौना मैदान में जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये नॉक आउट मुकाबले में नवप्रभात मिशन की टीम ने मुनस्टार क्रिकेट क्लब लुकलुकी को सुपर ओवर में पराजित कर जूनियर ग्रुप के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. मुन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर […]
नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के चिलौना मैदान में जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये नॉक आउट मुकाबले में नवप्रभात मिशन की टीम ने मुनस्टार क्रिकेट क्लब लुकलुकी को सुपर ओवर में पराजित कर जूनियर ग्रुप के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. मुन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन बनाया. जवाबी पारी में नवप्रभात की टीम छह विकेट के नुकसान पर 77 रन बना कर मैच को टाई बना बैठी. आखिरकार सुपर ओवर में नवप्रभात ने जीत दर्ज किया. वहीं सीनियर मुकाबले में ब्लॉक इलेवन ने एआर शिवपुर को 29 रन से पराजित किया. ब्लॉक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 113 रन बनाया. जवाब में शिवपुर की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पायी. इस दौरान जिला सॉफ्ट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष सुरजीत झा, आयोजन सचिव बासू झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










