गोड्डा में बच्ची से दुष्कर्म, हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : शहर के गंगटा मुहल्ले में पुलिस ने छह वर्षीय वच्ची का शव बरामद किया है. खबर है कि बच्ची के रिश्तेदार ने ही उसका दुष्कर्म कर हत्या कर दी है. हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई दो […]
विज्ञापन
गोड्डा : शहर के गंगटा मुहल्ले में पुलिस ने छह वर्षीय वच्ची का शव बरामद किया है. खबर है कि बच्ची के रिश्तेदार ने ही उसका दुष्कर्म कर हत्या कर दी है. हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है.
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका भाई दो दिन से बात-बात पर लड़ रहा था. सोमवार रात वह बच्ची को उठा कर ले गया और दुष्कर्म कर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बहियार में ले जाकर फेंक दिया. आरोपित लालमोहन सिंह भागलपुर के बाराहाट में गेटमैन के रूप में कार्यरत है. घटना से इलाके के लोग मर्माहत हैं.
घटना शर्मसार कर देनेवाली है. बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है. दुष्कर्म की संभावना है. आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है. जिसे जल्द ही पक ड़ लिया जायेगा.
-देवेंद्र ठाकुर, एसपी, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










