बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी

प्रतिनिधि, गोड्डागंगटा मुहल्ले में बच्ची के शव की बरामदगी ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के पिता ने जिसे आरोपी बनाया है उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. आरोपित बच्ची का चाचा बताया जाता है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं इसका खुलासा […]
प्रतिनिधि, गोड्डागंगटा मुहल्ले में बच्ची के शव की बरामदगी ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के पिता ने जिसे आरोपी बनाया है उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. आरोपित बच्ची का चाचा बताया जाता है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा. बच्ची के पिता ने दिये बयान में बताया है कि बच्ची नानी के घर में रहती थी. घटना की रात मामा व ममेरे भाई के साथ गंगटा चौक से घर जा रही थी. इस बीच नशे में धुत आरोपी ने झटके से मामा के हाथ से बच्ची को छुड़ाकर पावरोटी देने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया. काफी देर बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो पिता सहित उसके मामा व मां ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की. जिस स्थान पर घटना हुयी है उस जगह से कुछ दूर पहले भी परिजनों ने सरसरी ढंग से खोजबीन की. देर रात सुराग नहीं मिलने से सुबह भी परिजनों ने खोजबीन जारी रखा. बहियार में शौच करने गये लोगों की नजर मृत बच्ची पर पड़ी तो इसकी भनक परिजनों को लगी.परिजनों का रो-रोकर बुरा हालपरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नानी, नाना, मां व पिता संतोष रो-रोकर बेहाल थे. हर कोई अपनी किस्मत को कोस रहा था. आसपास जुटे लोगों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.छापेमारी के लिये बनी टीमपुलिस अधीक्षक देवेंद्र ठाकुर के निर्देश पर आरोपित को पकड़ने के लिये एसडीपीओ के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया है. मंगलवार को टीम ने बिहार के बाराहाट, पंजवारा तथा बौंसी आदि स्थानों पर छापेमारी की है. आरोपी को पकड़ने में लगी है. टीम में नगर थाना प्रभारी संजय कुमार, दरोगा मनोहर करमाली शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










