हत्या के आरोपित की जमानत याचिका खारिज

Published at :07 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपित की जमानत याचिका खारिज

गोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधिबुधवार को प्रभारी डीजे एसके सिंह ने जेल में बंद हत्या के आरोप मुकेश यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी. महगामा थाना में दूधबेचा चिचौरी के झब्बो यादव ने महगामा थाना में मुकेश यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी संख्या 171/14 के तहत मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते वर्ष […]

विज्ञापन

गोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधिबुधवार को प्रभारी डीजे एसके सिंह ने जेल में बंद हत्या के आरोप मुकेश यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी. महगामा थाना में दूधबेचा चिचौरी के झब्बो यादव ने महगामा थाना में मुकेश यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी संख्या 171/14 के तहत मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते वर्ष पांच दिसंबर की रात सूचक भतीजा राम यादव शौच करने गया था. इसी बीच टॉर्च जलाने पर रास्ते से गुजर रहे मुकेश यादव व अन्य ने गाली गलौज किया. बीच बचाव करने आये मंटू यादव व अमिकलाल यादव ने लाठी व गड़ांसा से मारकर जख्मी कर दिया. जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए महगामा पुलिस ने घायल मंटू यादव को इलाज के लिए भागलपुर भेजा दिया था. इलाज के दरम्यान ही मंटू की मौत हो गयी. मौत के बाद मारपीट का मामला हत्या में तब्दील हो गया. जेल में बंद मुकेश यादव की जमानत एसडीजेएम ने 18 मार्च को खारिज कर दी थी. आदेश के खिलाफ जिला जज के न्यायालय में जमानत की अर्जी दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola