हर्रा गांव के पास अवैध कोयला खादान को नहीं बंद करा सका खनन विभाग

प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के हर्रा गांव में तीन अवैध कोयला खादान से अनवरत कोयला की चोरी जारी है. कई वर्षों से कोयला चोरों द्वारा माइंस से कोयला निकालने का काम किया जा रहा है. इस मामले को लेकर सोमवार को सहायक खनन पदाधिकारी रतनेश वर्णवाल की अगुवाई में अवैध कोल माइंस को बंद कराने […]
प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के हर्रा गांव में तीन अवैध कोयला खादान से अनवरत कोयला की चोरी जारी है. कई वर्षों से कोयला चोरों द्वारा माइंस से कोयला निकालने का काम किया जा रहा है. इस मामले को लेकर सोमवार को सहायक खनन पदाधिकारी रतनेश वर्णवाल की अगुवाई में अवैध कोल माइंस को बंद कराने का कार्य किया जाना था. सहायक खनन पदाधिकारी श्री वर्णवाल ने बताया कि जिला से पुलिस बल नहीं मिलने के कारण अवैध कोयला खादान को बंद करने की क ार्रवाई नहीं की जा सकी है. बहुत जल्द अवैध रूप से चल रहे कोल माइंस को बंद करने का कार्य किया जायेगा.कहां-कहां है अवैध कोल माइंसयह क्षेत्र अब हुर्रासी परियोजना के अंतर्गत आता है. मिली जानकारी के मुताबिक लीलातरी वन पंचायत के हर्रा गांव के तीन अलग-अगल स्थानों से अवैध कोयला निकाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










