ओके :: विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

बसंतराय. विधायक रघुनंदन मंडल ने शनिवार को बसंतराय के गांव में स्वच्छता अभियान चला कर ग्रामीणों को जागरूक किया. विधायक श्री मंडल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथपुरा में ग्रामीणों के साथ मिल कर साफ -सफाई की. श्री मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गांव-गांव को स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा […]
बसंतराय. विधायक रघुनंदन मंडल ने शनिवार को बसंतराय के गांव में स्वच्छता अभियान चला कर ग्रामीणों को जागरूक किया. विधायक श्री मंडल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथपुरा में ग्रामीणों के साथ मिल कर साफ -सफाई की. श्री मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गांव-गांव को स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है. इस अभियान से सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बसंतराय मेला से पूर्व बसंतराय तालाब की सफाई पूरी की जायेगी. इस अवसर पर सियाराम भगत, सुरेश पासवान, हायात अली, गौतम झा, सीताराम खेतान आदि थे………तस्वीर: 14 सफाई करते विधायक रघुनंदन मंडल व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










