ओके::फ्लैग-व्यवस्था परिवर्तन सोसाइटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Published at :14 Feb 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-व्यवस्था परिवर्तन सोसाइटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

प्रतिनिधि, महगामाऊर्जा नगर के राजेंद्र स्टेडियम में व्यवस्था परिवर्तन सोसाइटी द्वारा आयोजित क्रि केट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. इसमें कहलगांव ने 56 रनों से महगामा को पराजित किया. पहले खेलते हुए कहलगांव की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए महगामा की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महगामाऊर्जा नगर के राजेंद्र स्टेडियम में व्यवस्था परिवर्तन सोसाइटी द्वारा आयोजित क्रि केट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. इसमें कहलगांव ने 56 रनों से महगामा को पराजित किया. पहले खेलते हुए कहलगांव की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए महगामा की पूरी टीम 17 ओवर में मात्र 72 रन बना कर आउट हो गयी. सर्वाधिक रन कहलगांव के बल्लेबाज छोटू ने 53 रन बनाये. साथ ही गेंदबाजी कर एक विकेट भी चटकाया. मैन ऑफ द मैच छोटू बने. पूर्व विधायक राजेश रंजन ने विजेता टीम को 15 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. उप विजेता टीम को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुरारी चौबे ने 10 हजार नगद व ट्रॉफी दिया. तीसरे स्थान पर रही गोड्डा टीम को पांच हजार नकद व ट्रॉफी कमेटी सदस्यों ने दिया. टूर्नामेंट में 133 रन बनाने वाले महगामा टीम के योगेश को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया. इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विनोद राज सुमन, ब्रजेश कुमार, अभिषेक कुमार, मन्नु सिंह, सन्नी सिंह, राहुल शर्मा, चंदन मिश्रा, जयराम यादव, किरमान अंसारी आदि थे…………..तस्वीर: 09 व 10 विजेता व उपविजेता टीम का पुरस्कृत करते अतिथि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola