पांच साल में नहीं बदली सूरत

पथरगामा : प्रखंड के सोनारचक पंचायत क्षेत्र में अब भी विकास जस की तस है. चुनाव के बाद कुछ काम तो दिखा. लेकिन सारा काम आधा-अधूरा ही है. कहीं चापानल नहीं तो कहीं चापानल खराब पड़ा हुआ है. इंदिरा आवास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, सिंचाई आदि की समस्या यथावत है. पंचायत में चलने लायक एक अच्छी […]
पथरगामा : प्रखंड के सोनारचक पंचायत क्षेत्र में अब भी विकास जस की तस है. चुनाव के बाद कुछ काम तो दिखा. लेकिन सारा काम आधा-अधूरा ही है. कहीं चापानल नहीं तो कहीं चापानल खराब पड़ा हुआ है.
इंदिरा आवास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, सिंचाई आदि की समस्या यथावत है. पंचायत में चलने लायक एक अच्छी सड़क नहीं है. पक्की सड़क नहीं रहने की वजह से जगह-जगह गड्ढा हो गया है. गोड़धोय से बनवर्सी तक की सड़क सबसे नारकीय है.
जगह जगह पर जलजमाव होने की वजह से पंचायत के लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत क्षेत्र के लोगों को वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन का लाभ नहीं मिला रहा है. वहीं दूसरी और सिंचाई की व्यवस्था भी नदारद है. सापिन नदी में बना चेकडैम व अठगामा डांड़ जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है. पंचायत भवन में अब भी प्रज्ञा केंद्र विधिवत रूप से कार्य नहीं कर रहा है. प्रखंड मुख्यालय से ही सभी प्रकार के प्रमाण पत्र जारी बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










