ओके::इसीएल के बीआइएफआर से मुक्त होने पर सीटू नेताओं में हर्ष

प्रतिनिधि, महगामा महगामा के ऊर्जानगर नगर स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. श्री सिंह ने कहा कि इसीएल को बीआइएफआर से मुक्त करने में इसीएल मजदूरों व पदाधिकारियों की जीतोड़ मेहनत है. 14 वर्ष बाद ऐसी बात यूनियन […]
प्रतिनिधि, महगामा महगामा के ऊर्जानगर नगर स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. श्री सिंह ने कहा कि इसीएल को बीआइएफआर से मुक्त करने में इसीएल मजदूरों व पदाधिकारियों की जीतोड़ मेहनत है. 14 वर्ष बाद ऐसी बात यूनियन सदस्यों को सुनने को मिली है. यह हर्ष का विषय है. श्री सिंह ने बताया कि यूनियन सदस्यों ने निर्णय लिया है कि इसीएल मुख्य महाप्रबंधक को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जायेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि सीपीआइएम के जिला सम्मेलन में यूनियन द्वारा मदद किया जायेगा. इस दौरान भागीरथ प्रसाद महतो, मजरूल हक, प्रभु दयाल, तलवा किस्कू, खगेंद्र महतो, अनुज चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










