डीआइजी प्रिया दुबे पहुंची गोड्डा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : गुरुवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने जिला पुलिस का निरीक्षण किया. श्रीमति दुबे ने गोड्डा पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन में पहले से तैनात जिला पुलिस बल के जवानों ने डीआइजी श्रीमति दुबे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पुलिस लाइन में घंटों फाइलों का निरीक्षण करने के […]
विज्ञापन
गोड्डा : गुरुवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने जिला पुलिस का निरीक्षण किया. श्रीमति दुबे ने गोड्डा पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन में पहले से तैनात जिला पुलिस बल के जवानों ने डीआइजी श्रीमति दुबे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
पुलिस लाइन में घंटों फाइलों का निरीक्षण करने के बाद डीआइजी श्रीमति दुबे ने पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को आवश्यक निर्देश दिया. इसके बाद श्रीमति दुबे सीधे नगर थाना पहुंची जहां नगर थाना में स्थित मैगजीन रूम का भी निरीक्षण किया.
मैगजीन रूम के बाहर बनाये गये सुरक्षा पोस्ट पर भी पहुंच कर निर्देश देते हुए सुरक्षा और चुस्त दुरुस्त करने को कहा. इसके उपरांत जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा की व जिले में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिया.
डीआइजी के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी : डीआइजी के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय में पुलिस बल पूरी तरह तैयारी दिखी. सरकंडा चौक से पुलिस गश्ती की टीम मुस्तैद दिखी. वहीं नगर थाना परिसर को चकाचक कर दिया गया था. सड़कों पर लोहे से बनाये गये पुलिस बैरिकेडिंग को ठीक कर दिया था.
ट्रैफिक पुलिस भी मोरचा संभाले हुए थे. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अजीत कुमार सहित, प्रशिक्षु डीएसपी जीतवाहन उरांव, आशीष कुमार महली, मेजर लाल किशुन राम, नगर थाना प्रभारी संजय कुमार सहित जिला पुलिस के बल के पदाधिकारी व आरक्षी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










