तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन

Published at :12 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन

-बेरोजगारों को मिली उद्योग लगाने की बुनियादी जानकारी-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था प्रदर्शनीतस्वीर: 01 मंच से संबोधित करते सहायक विकास अधिकारी रागीव अली व अन्यनगर प्रतिनिधि,गोड्डागुरुवार कोमहिला कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन हो गया. अंतिम दिन रांची […]

विज्ञापन

-बेरोजगारों को मिली उद्योग लगाने की बुनियादी जानकारी-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था प्रदर्शनीतस्वीर: 01 मंच से संबोधित करते सहायक विकास अधिकारी रागीव अली व अन्यनगर प्रतिनिधि,गोड्डागुरुवार कोमहिला कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन हो गया. अंतिम दिन रांची से आये सहायक विकास अधिकारी रागीव अली ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्यमियों के द्वारा बनाये गये उत्पाद का प्रदर्शन करना था. उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी में कई स्टॉल भी लगाये गये. प्रदर्शनी में स्टॉल पर आये लोगांे द्वारा उद्यमियों द्वारा लगाये गये उत्पादों की खरीदारी की गयी. साथ ही लोगों द्वारा विभिन्न उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. आयोजक सह नॉर्थ संताल परगना डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव आशुतोष झा ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल दस चुनिंदा स्टॉल लगाया गया. प्रदर्शनी में काफी संख्या में बेरोजगारों द्वारा रोजगार उन्मुख बातों की जानकारी दी गयी. प्रदर्शनी के सफल आयोजन में भवेश कुमार, चांदनी कुमारी,चंदन कुमार, मो कलीम ने सहयोग किया. समापन समारोह का संचालन विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन पप्पू सिंह द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola