फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

Published at :11 Feb 2015 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

गोड्डा : दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी की जीत पर गोड्डा के उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय जुलूस निकाला. इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. वहीं आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक हेमकांत ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार […]

विज्ञापन
गोड्डा : दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी की जीत पर गोड्डा के उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय जुलूस निकाला. इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. वहीं आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक हेमकांत ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है.
जनता को अब केवल ईमानदार सरकार की जरूरत है. प्रधानमंत्री व अमित साह दिल्ली की जनता का विश्वास नहीं जीत पाये. जबकि अरविंद केजरीवाल व कुमार विश्वास का विश्वास अडिग रहा. इसी कारण आप को सफलता मिली. इस मौके पर हर्ष तिवारी, गुंजन तिवारी, अमित प्रियदर्शी, ब्रजेश पंडित, कमलेश, राहुल, मो आलम, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola