ओके::गोड्डा के मलहारा में 67 वां वार्षिक संतमत सत्संग अधिवेशन शुरू

-मोह से बाहर निकले बिना लक्ष्य को पाना मुश्किल: हरिनंदन जी महाराज संवाददाता, गोड्डासदर प्रखंड से 15 किमी दूर मलहारा गांव में मंगलवार को 67 वां दो दिवसीय संतमत सत्संग अधिवेशन शुरू हुआ. मेंही आश्रम से आये महर्षि हरिनंदन जी महाराज ने महर्षि मेंही दास के ध्यान, आरती व भजन के साथ अधिवेशन की शुरुआत […]
-मोह से बाहर निकले बिना लक्ष्य को पाना मुश्किल: हरिनंदन जी महाराज संवाददाता, गोड्डासदर प्रखंड से 15 किमी दूर मलहारा गांव में मंगलवार को 67 वां दो दिवसीय संतमत सत्संग अधिवेशन शुरू हुआ. मेंही आश्रम से आये महर्षि हरिनंदन जी महाराज ने महर्षि मेंही दास के ध्यान, आरती व भजन के साथ अधिवेशन की शुरुआत की. इस दौरान हरिनंदन जी महाराज ने कहा कि मोह से बाहर निकले बिना लक्ष्य को पाना मुश्किल है. मोह से मुक्ति के लिए ईश्वर की प्रार्थना आवश्यक है. इस दौरान निर्मलानंद जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों की जानकारी भक्तों को दी. इस दौरान गुरु नंदन बाबा, सत्यप्रकाश, स्वामी परमानंद , संजीवानंद ने भी प्रवचन से लोगों को प्रेरित किया. मौके पर राम सुभाग पंडित, राजेश पंडित, धनंजय पंडित, डबलू, परशुराम पंडित, अनंतलाल पंडित, ऋषि कुमार, वेदानंद ठाकुर , ओमप्रकाश मंडल, सीताराम रामदास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










