झाविमो का धरना-प्रदर्शन आज

संवाददाता, गोड्डा बुधवार 11 फरवरी को झारखंड विकास मोरचा की ओर से स्थानीय समाहरणालय के सामने झारखंड सरकार के कार्यप्रणाली के विरोध में काली पट्टी लगाकर विरोध-प्रर्दशन किया जायेगा. यह जानकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार जिस तरह से झाविमो नेताओं को तोड़ कर भाजपा में शामिल […]
संवाददाता, गोड्डा बुधवार 11 फरवरी को झारखंड विकास मोरचा की ओर से स्थानीय समाहरणालय के सामने झारखंड सरकार के कार्यप्रणाली के विरोध में काली पट्टी लगाकर विरोध-प्रर्दशन किया जायेगा. यह जानकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार जिस तरह से झाविमो नेताओं को तोड़ कर भाजपा में शामिल करने का काम किया है. भाजपा की नैतिकता पर सवाल उठ गया है. इसी लिये इसके विरोध में बुधवार दिन के 11 बजे काली पट्टी लगाकर कार्यकर्ता धरना देंगे. साथ ही काला दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित साह तथा मुख्य मंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










