-अमर शहीद बाबा तिलका मांझी का 25वां जन्मोत्सव

Published at :10 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
-अमर शहीद बाबा तिलका मांझी का 25वां जन्मोत्सव

दो दिवसीय फु टबॉल प्रतियोगिता शुरूतस्वीर: 01 उद्घाटन के दौरान अतिथि व खिलाड़ी, 02 खेलते खिलाड़ीनगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गरबन्ना मैदान में अमर शहीद बाबा तिलका मांझी के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया परमानंद साह व लोजपा नेता ठाकुर शिवेंद्र […]

विज्ञापन

दो दिवसीय फु टबॉल प्रतियोगिता शुरूतस्वीर: 01 उद्घाटन के दौरान अतिथि व खिलाड़ी, 02 खेलते खिलाड़ीनगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत अंतर्गत हरिपुर गरबन्ना मैदान में अमर शहीद बाबा तिलका मांझी के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया परमानंद साह व लोजपा नेता ठाकुर शिवेंद्र सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मार कर किया. मुखिया श्री साह व लोजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि आयोजन समिति द्वारा लगातार 25 वर्षों से यहां खेलकूद प्रतियोगिता करायी जा रही है. यह सराहनीय है. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है. समिति सदस्यों ने बताया कि आर्यन ग्रुप मारखन ने एक गोल से जोड़ा पोखर खीजूर बागान को हराया. दूसरे मैच में अमरपुर ने कानीपाथर को एक गोल से, आम बागान माल पकडि़या ने एक गोल से भांजपुर को बेलबन्ना ने मारीडीह को एक गोल से, गुथिया ने परसौती को एक गोल से पराजित किया. इस दौरान समिति अध्यक्ष सुनील कुमार राउत, सचिव मल्लिक सोरेन, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष राजू साह, उपमुखिया बैसत राउत, दीनानाथ महतो, रेफरी गोपाल चौधरी, श्रीराम सोरेन आदि मौजूद थे.आज होगा लांगड़ेनाचअध्यक्ष सुनील कुमार राउत ने बताया कि फुलबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जायेगा. बुधवार को दिन के एक बजे से लांगड़ेनाच प्रतियोगिता में कलाकार अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. सफल खिलाड़ी व कलाकारों को एसडीओ गोरांग महतो व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पुरस्कृत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola