ओके::गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा माहेत्सव समिति सदस्य सुरजीत झा को सेकेंड सिग्नेटरी पद से हटाया गया

-प्रेस वार्ता कर सुरजीत ने व्यथा सुनायी-न्याय की मांग की तसवीर-30 में वार्ता के दौरान सुरजीत झा संवाददाता, गोड्डा स्थानीय वृंदावन रिर्सोट में शनिवार को गणतंत्र दिवस साप्ताहिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह सदस्य सह विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की. जिला प्रशासन द्वारा श्री झा को सेकेंड सिगनेटरी पद […]
-प्रेस वार्ता कर सुरजीत ने व्यथा सुनायी-न्याय की मांग की तसवीर-30 में वार्ता के दौरान सुरजीत झा संवाददाता, गोड्डा स्थानीय वृंदावन रिर्सोट में शनिवार को गणतंत्र दिवस साप्ताहिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह सदस्य सह विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा ने शनिवार को प्रेस वार्ता की. जिला प्रशासन द्वारा श्री झा को सेकेंड सिगनेटरी पद से अचानक बगैर कारणों के हटाये जाने से आहत श्री झा ने वार्ता के दौरान बताया कि 13 वर्षों से वे समिति के सदस्य हैं. कार्य कुशलता के कारण 2010 में तात्कालिक उपायुक्त ने 26 जनवरी की बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों के बीच मुझे सेकेंड सिग्नेटरी का दायित्व दिया था. उनके नाम से संयुक्त खाता खोला गया था. अचानक 22 जनवरी 2015 को सामान्य शाखा के पत्रांक 50 के तहत बगैर किसी आरोप व सूचना तथा के सेकेंड सिग्नेटरी के पद से मुक्त करने की चिट्ठी दी गयी. श्री झा ने कहा कि इस तरह के एकतरफा फरमान से वे आहत है. उनका कहना है कि बिना किसी कारण के मुझे हटाया गया. उन्होंने कहा एक षड्यंत्र के तहत मुझे हटाया गया. उन्होंने न्याय की मांग की है. कहा कि न्याय नहीं मिलने पर अपने सभी साथियों के साथ गणतंत्र सप्ताह समारोह से अलग रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










