ओके::कृषि प्रदर्शनी की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा विभाग

-प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए नये किस्म के फसलों के साथ कई किस्म के फूल लगाये गयेप्रतिनिधि, गोड्डा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर विभाग जोर-शोर से जुट गया है. प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए विभाग ने नये किस्म के फसलों तथा कई किस्म […]
-प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए नये किस्म के फसलों के साथ कई किस्म के फूल लगाये गयेप्रतिनिधि, गोड्डा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर विभाग जोर-शोर से जुट गया है. प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए विभाग ने नये किस्म के फसलों तथा कई किस्म के फूल के पौधे लगाये हैं. यह जानकारी आत्मा के परियोजना उप निदेशक राकेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कृषि प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए झारखंड राज्य के सिंबल को बेहतर व सावधानी पूर्वक उकेरा गया है. वहीं प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस को भी बेहद बारीकी से उकेरने का काम किया गया है. प्रदर्शनी में खेती कार्य को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया गया है. उप निदेशक श्री सिंह ने बताया कि श्रीविधि व स्वी विधि से फसलों को उगाये जाने के लिए बेहतर तकनीक से भी किसानों को अवगत कराया जायेगा. कहा कि प्रदर्शनी में बेहतर फसल उत्पादन को दिखाने वाले कृषकों को भी विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. इस दौरान संतोष कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार वर्मा, कुबेर झा सहित राजा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. ———————————————————————-तसवीर: 13 निरीक्षण करते विभाग के कर्मी, 14 प्रदर्शनी को सजाने-संवारने में जुटे कर्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










