ओके::मारपीट व रंगदारी के आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ से दूर

–मामला पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव काप्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव में मारपीट व रंगदारी के आरोपित को थाना पुलिस अब तक नहीं पकड़ पायी है. थाना कांड संख्या 259/14 के तहत मारपीट व रंगदारी की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी थी. मामले को लेकर हरियारी के पेट्रीक किस्कू ने […]
–मामला पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव काप्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव में मारपीट व रंगदारी के आरोपित को थाना पुलिस अब तक नहीं पकड़ पायी है. थाना कांड संख्या 259/14 के तहत मारपीट व रंगदारी की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी थी. मामले को लेकर हरियारी के पेट्रीक किस्कू ने मारपीट को लेकर गांव के जोहन मुर्मू, पतरास मुर्मू, काशमीर हांसदा, बरनावास हेंब्रम, सुरेंद्र हांसदा के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी. आरोपियों पर धान काटने के एवज में बतौर रंगदारी 30 हजार की मांग की गयी थी. इसका विरोध करने पर गांव की शिक्षिका कलारा हांसदा एवं चिकित्सक रोजी हांसदा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी व गाली-गलौज किया था. मारपीट का मामला 29 अक्तूबर को ही थाना में दर्ज किया गया था. पीडि़त पक्ष के लोगों ने बताया कि तालाब में मछली मारे जाने को लेकर भी गांव के अन्य लोगों द्वारा विरोध किया गया. पुलिस ने अब तक आरोपितों को नहीं पकड़ा है. वहीं आरोपितों द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है. थाना प्रभारी से आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










