ओके::पेंशन शिविर में लाभुकों के चयन में अनियमितता बरत रहे हैं कर्मचारी: विधायक

Published at :17 Jan 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::पेंशन शिविर में लाभुकों के चयन में अनियमितता बरत रहे हैं कर्मचारी: विधायक

–महगामा विधायक ने पेंशन शिविर में अनियमितता बरत रहे कर्मचारियों को दी चेतावनीप्रतिनिधि, हनवारामहगामा विधायक अशोक भगत ने प्रखंड में चले रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर में सही लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया है. विधायक श्री भगत ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में चलाये जा रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन में गड़बड़ी […]

विज्ञापन

–महगामा विधायक ने पेंशन शिविर में अनियमितता बरत रहे कर्मचारियों को दी चेतावनीप्रतिनिधि, हनवारामहगामा विधायक अशोक भगत ने प्रखंड में चले रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर में सही लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया है. विधायक श्री भगत ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में चलाये जा रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन में गड़बड़ी की जा रही है. खुद पंचायत सेवक व अंचल कर्मचारी कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरत रहे हैं. बताया कि पंचायत स्तर पर लगाये गये शिविर का लाभ सही लाभुकों को नहीं मिल रहा है. बीच में बिचौलिये जैसे-तैसे लाभुकों का चयन कर कर्मचारियों से मिल कर नाजायज ढंग से लाभुकों को लाभ पहुंचाने में लगे हैं. जबकि सही लाभुक इस अभियान के लाभ से वंचित हैं. उन्होंने विशेष कर महगामा प्रखंड के भी पंचायतों में गड़बड़ी करने का सवाल उठाया है. पंचायत सेवक व अंचल कर्मचारियों को लाभुकों का चयन सही ढंग से करने को कहा. बताया कि जहां गड़बडि़यां हो रही है इसके बारे में बीडीओ को अवगत कराया गया है. कर्मचारियों को सही लाभुकों का चयन करने का निर्देश विधायक श्री भगत ने दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola