ओके::इस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड टीम में गोड्डा के भोला भी शामिल

Published at :17 Jan 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::इस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड टीम में गोड्डा के भोला भी शामिल

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाजिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. राष्ट्र व राज्य स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. कोलकाता में 19 से 20 जनवरी को होने वाले यूनिक पेंटागुलर इस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर फिजीकल चैलेंज के लिए घोषित झारखंड टीम में गोड्डा से एकमात्र खिलाड़ी भोला पासवान शामिल हुए […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाजिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. राष्ट्र व राज्य स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. कोलकाता में 19 से 20 जनवरी को होने वाले यूनिक पेंटागुलर इस्ट जोन क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर फिजीकल चैलेंज के लिए घोषित झारखंड टीम में गोड्डा से एकमात्र खिलाड़ी भोला पासवान शामिल हुए हैं. जिला विकलांग क्रिकेट संघ के सचिव सह संताल परगना प्रभारी सुरजीत झा ने बताया कि टीम में भोला के अलावा देवघर के राम कुमार व चंद्रशेखर, दुमका के सुमन कुमार व विशाल कुमार पाल, साहिबगंज के रवि पांडेय को शामिल किया गया है. ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में मेजबान पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, बिहार, मणिपुर, ओडिशा व असम की टीम हिस्सा ले रही है. झारखंड की टीम दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद शनिवार शाम रांची से कोलकाता के लिए रवाना हुई.————————————————–तस्वीर: 25 भोला पासवान की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola