ओके::माकपाइयों ने महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

-महेंद्र सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि-शहीद के अरमानों को मंजिल तक ले जायेंगे: अरुणतसवीर-31 में पुष्पांजलि देते जहीर अहमद 32 में हाथ उठा कर नारा लगाते संवाददाता, गोड्डास्थानीय मूलर्स टैंक मैदान में शुक्रवार को पूर्व विधायक सह माकपा नेता महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को माकपा ने संकल्प दिवस के रूप में […]
-महेंद्र सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि-शहीद के अरमानों को मंजिल तक ले जायेंगे: अरुणतसवीर-31 में पुष्पांजलि देते जहीर अहमद 32 में हाथ उठा कर नारा लगाते संवाददाता, गोड्डास्थानीय मूलर्स टैंक मैदान में शुक्रवार को पूर्व विधायक सह माकपा नेता महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को माकपा ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर माकपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व सिंह को श्रद्वांजलि दी. मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में सर्वप्रथम माकपा नेता सह अधिवक्ता जहीर अहमद ने स्व सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान माकपा नेता अरुण सहाय ने कहा कि हम सब शहीद महेंद्र सिंह के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगे. कहा कि आज देश तथा राज्य टर्निंग प्वाइंट पर है. भ्रष्टाचार को समाप्त कर गरीबों व शोषितों को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए लड़ाई जारी रहेगी. वहीं मनोज कुशवाहा तथा जहीर अहमद ने महेंद्र सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. संयोजक रजनीकांत तिवारी ने संगठन मजबूती पर बल दिया. इस दौरान रामदास साह, दीपक पासवान, नारायण कापरी, कल्पना वती, सुतन मिरधा, महेंद्र राम, सोनी देवी, ओथीलाल मिरधा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










