शादी की नियत से भगायी गयी नाबालिग, मामला दर्ज

Published at :13 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नियत से भगायी गयी नाबालिग, मामला दर्ज

गोड्डा कोर्ट. सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव के देवानंद मांझी ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगाने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही सुमित कुमार साह पर भगाने का अरोप लगाया है. आठ जनवरी 2015 के तकरीबन संध्या आठ […]

विज्ञापन

गोड्डा कोर्ट. सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव के देवानंद मांझी ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगाने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही सुमित कुमार साह पर भगाने का अरोप लगाया है. आठ जनवरी 2015 के तकरीबन संध्या आठ बजे शौच के लिये देवानंद की नाबालिग पुत्री गयी हुई थी. इसके बाद वह फिर वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने पर गांव के लोगों से पता चला कि उसकी पुत्री को गांव के ही सुमित कुमार साह बराबर बातचीत करते देखा गया था. आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 18/15 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola