ओके ::: निर्देश . बाल समागम कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा

Published at :09 Jan 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: निर्देश . बाल समागम कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा

तसवीर-24 में डीसी बैठक करते , 25 में उपस्थित पदाधिकारी संवाददाता, गोड्डा समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बाल समागम कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई. श्री शर्मा ने जिला शिक्षा अधीक्षक, बीइइओ, सर्व शिक्षा अभियान के कर्मियों को कहा कि बाल समागम कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

तसवीर-24 में डीसी बैठक करते , 25 में उपस्थित पदाधिकारी संवाददाता, गोड्डा समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बाल समागम कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई. श्री शर्मा ने जिला शिक्षा अधीक्षक, बीइइओ, सर्व शिक्षा अभियान के कर्मियों को कहा कि बाल समागम कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तर पर 18- 19 जनवरी व 30-31 जनवरी को जिला स्तर खेल आयोजन किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों के लिये विद्यालय स्तर पर पूरी तरह से सामग्री तथा जानकारी उपलब्ध करायें. प्रखंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे बालक व बालिका का चयन करना है. ये सभी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.प्रतियोगिता में होगा 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़ , लंबी कूद, ऊंची कूद, साइकिल रेस, जिलेबी रेस, म्यूजिक चेयर, पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन सहित 15 तरह के कार्यक्रम होंगे. हर विद्यालय से तीस बालक व 30 बालिका हिस्सा लेंगे. डीसी ने की सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा गोड्डा . डीसी श्री शर्मा ने सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा की. उन्होंने डीएसइ कमला सिंह, सभी बीइइओ तथा बीपीओ को किताब का सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान की राशि से बनने वाले विद्यालय भवन की जानकारी ली और अध्यक्ष व सचिव पर प्राथमिकी की जानकारी ली.कहीं से भी खरीद सकते हैं पोशाक डीसी श्री शर्मा ने इस वर्ष बच्चों के बीच बंटने वाले पोशाक के बारे मेें जानकारी ली. उन्होंने बताया कि राशि का आवंटन प्राप्त है. विद्यालय की कमेटी अपनी इच्छा से वस्त्र की खरीदारी कहीं भी कर सकते हैं. विभाग की ओर से इसके लिये खास दुकानों को चिह्नित नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola