दो दिन के बाद काम पर लौटे इसीएल कर्मी

Published at :09 Jan 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन के बाद काम पर लौटे इसीएल कर्मी

बोआरीजोर : कोयला खदान को निजीकरण करने के विरोध में दो दिनों से काम काज ठप कर रहे इसीएल कर्मी गुरुवार को काम पर लौटे. संयुक्त ट्रेड यूनियन के केंद्रीय नेता सुरजीत भट्टाचार्या के निर्देश पर हड़ताल समाप्त किया गया. इधर, यूनियन नेता रामजी साह, राधेश्याम चौधरी, रणधीर सिंह, मरियानुस मरांडी, मिस्त्री मरांडी, फबियानुस मरांडी, […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : कोयला खदान को निजीकरण करने के विरोध में दो दिनों से काम काज ठप कर रहे इसीएल कर्मी गुरुवार को काम पर लौटे. संयुक्त ट्रेड यूनियन के केंद्रीय नेता सुरजीत भट्टाचार्या के निर्देश पर हड़ताल समाप्त किया गया.

इधर, यूनियन नेता रामजी साह, राधेश्याम चौधरी, रणधीर सिंह, मरियानुस मरांडी, मिस्त्री मरांडी, फबियानुस मरांडी, अंगद उपाध्याय, रामस्वरूप महतो आदि ने कहा कि केंद्रीय नेता श्री भट्टाचार्या से कोयला मंत्री से वार्ता हुई है. उन्होंने आश्वस्त कराया है कि मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं की जायेगी. इसके बाद इसीएल कर्मी काम पर लौटे हैं. शुरू हुआ कोयला उत्खनन कार्य कर्मियों के काम पर लौटने के बाद इसीएल खदान क्षेत्र में उत्खनन व प्रेषण कर्य बुधवार रात 11 बजे से प्रारंभ कर दिया गया है.

20 करोड़ का नुकसान मुख्य महा प्रबंधकअखिलेश पांडेय ने बताया कि इसीएल कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से दो दिनों में 20 करोड़ का नुकसान राजमहल परियोजना इसीएल को हुआ है. सभी कर्मी काम पर लौट आये हैं. बजट के अंतिम तिमाही में दो हजार मिलियन टन कोयला पे्रषण का लक्ष्य पूरा करेंगे. दिसंबर माह में साढ़े दस हजार मिलियन टन का लक्ष्य परियोजना पूरी कर चुकी है.इस वित्तीय वर्ष में कुल 17 हजार मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola