बोलेरो के धक्के से बच्चा घायल, रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : शिवपुर मोहल्ले के मुख्य मार्ग में मंगलवार को बोलेरो के धक्के से आठ वर्षीय सौरभ कुमार घायल हो गया. सड़क पार करने के क्रम में बालक अचानक वाहन की ओर दौड़ गया. इस क्रम में बोलेरो का चक्का बालक के पैर पर चढ़ गया. इस कारण उसका पैर कुचला गया. स्थानीय लोगों में […]
विज्ञापन
गोड्डा : शिवपुर मोहल्ले के मुख्य मार्ग में मंगलवार को बोलेरो के धक्के से आठ वर्षीय सौरभ कुमार घायल हो गया. सड़क पार करने के क्रम में बालक अचानक वाहन की ओर दौड़ गया.
इस क्रम में बोलेरो का चक्का बालक के पैर पर चढ़ गया. इस कारण उसका पैर कुचला गया. स्थानीय लोगों में बबलू कुमार, डब्लू कुमार, वार्ड पार्षद संजीव गुप्ता ने मदद कर सदर अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिये उसे भागलपुर रेफर कर दिया. गुलजार बाग निवासी गुड्डू मंडल के पुत्र सौरभ कुमार है. इधर, बोलेरो चालक ने घायल बालक को अस्पताल से भागलपुर पहुंचाया. बच्चे के इलाज में भी संवेदनशीलता दिखायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










