मुख्यमंत्री से मेधा सूची प्रकाशित किये जाने मांग

तसवीर: 18 बैठक में उपस्थित अभ्यर्थीप्रतिनिधि,गोड्डाझारखंड के नवचयनित जैप गोड्डा के अभ्यर्थियों ने राज्य के नये मुखिया रघुवर दास से मेधा सूची प्रकाशित किये जाने की मांग की है. गांधी मैदान में जुटे जैप के अभ्यर्थियों ने बैठक कर सरकार से सूची के प्रकाशन की मांग करते हुए कहा है कि वर्ष 2011 में झारखंड […]
तसवीर: 18 बैठक में उपस्थित अभ्यर्थीप्रतिनिधि,गोड्डाझारखंड के नवचयनित जैप गोड्डा के अभ्यर्थियों ने राज्य के नये मुखिया रघुवर दास से मेधा सूची प्रकाशित किये जाने की मांग की है. गांधी मैदान में जुटे जैप के अभ्यर्थियों ने बैठक कर सरकार से सूची के प्रकाशन की मांग करते हुए कहा है कि वर्ष 2011 में झारखंड सरकार के द्वारा जैप की ओर से जारी विज्ञापन के आलोक में बहाली निकाली गयी थी. परंतु तीन वर्षों के बाद भी अभ्यर्थियों की मेधा सूची का प्रकाशन नहीं किया गया. इससे छात्रों में अक्रोश व्याप्त है. संघ के पंकज कुमार ने मामले को लेकर बताया कि पिछले सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. बहाली निकाल कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. इसके पूर्व जिला स्तर पर निकाली गयी होमगार्ड की बहाली को भी फाइलों में समेट कर रख दिया गया. इससे छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. राज्य के नये मुख्यमंत्री से इस दिशा में ध्यान देते हुए अविलंब सूची प्रकाशित किये जाने की मांग की है. मौके पर संघ के धर्मेंद्र हाजरा, मनोज कुमार, पिंकु आलम, विमलेश कुमार, मोहममद कलाम, मोहम्मद मोईम सहित दर्जनों अभ्यर्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










