बिहार व झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई

गोड्डा : मेहरमा के इंस्पेक्टर कार्यालय में विस चुनाव को लेकर बिहार एवं झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डीएसपी अजीत कुमार ने की. बैठक में कहलगांव, सनोखर एवं इशीपुर थाना के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी सहित मेहरमा, बलबड्डा, महगामा के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. यह जानकारी डीएसपी अजीत कुमार ने […]
गोड्डा : मेहरमा के इंस्पेक्टर कार्यालय में विस चुनाव को लेकर बिहार एवं झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डीएसपी अजीत कुमार ने की. बैठक में कहलगांव, सनोखर एवं इशीपुर थाना के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी सहित मेहरमा, बलबड्डा, महगामा के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. यह जानकारी डीएसपी अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त बैठक हुई. जिसमें मतदान के दिन विशेष चौकसी बरते जाने, निरोधात्मक कार्रवाई को पुरी ईमानदारी से करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों ओर से शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने घंटों मंथन किया. डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि मतदान व एक दिन पहले सीमा क्षेत्र को सील किया जायेगा. बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगायी जायेगी. बैठक में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को चिह्नित कर सूची आदान-प्रदान की गयी है. ताकि धर-पकड़ में सहयोग मिल सके. इस मौके पर मेहरमा इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










