ओके::स्कूल भवन का सेंट्रिंग झड़ने से तीन मजदूर घायल

Published at :28 Nov 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::स्कूल भवन का सेंट्रिंग झड़ने से तीन मजदूर घायल

–घायल मजदूरों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गयाप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के मध्य विद्यालय बागजोरी में निर्माणाधीन स्कूल भवन के सेंट्रिंग की चपेट में आ कर शुक्रवार को तीन मजदूर घायल हो गये. विद्यालय भवन का सेंट्रिंग झड़ रहा है. घायलों में राज मिस्त्री मशी लाल मरांडी, मजदूर संजय मरांडी, सुनील हांसदा हैं. विद्यालय सचिव नवीन […]

विज्ञापन

–घायल मजदूरों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गयाप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के मध्य विद्यालय बागजोरी में निर्माणाधीन स्कूल भवन के सेंट्रिंग की चपेट में आ कर शुक्रवार को तीन मजदूर घायल हो गये. विद्यालय भवन का सेंट्रिंग झड़ रहा है. घायलों में राज मिस्त्री मशी लाल मरांडी, मजदूर संजय मरांडी, सुनील हांसदा हैं. विद्यालय सचिव नवीन कुमार गुप्ता ने घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान की ओर से मध्य विद्यालय बागजोरी में करीब दो 30 हजार की लागत से विद्यालय के प्रथम तल पर दो कमरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. काम की गुणवत्ता में कमी होने के कारण निर्माण के दौरान ही सेंट्रिंग झड़ने लगी है.—————————” काम करने के लिये बांस के सहारे ऊपर चढ़ रहे थे. बांस का बंधन खुल जाने से सेंट्रिंग झड़ गया.”-मशी लाल मरांडी, राज मिस्त्री.—————————-” लेबर मिस्त्री को आंशिक रूप से चोट आयी है. उनका इलाज कराया गया है.”-नवीन कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक.—————————-” सेंट्रिंग गिरने की जानकारी मिली है. इस कारण मजदूरों को चोटें आयी है. उनका इलाज कराया गया है. मामले की जांच करेंगे.”-मृगेंद्र बायरा, बीइइओ.———————————–तस्वीर: 41 निर्माणाधीन स्कूल भवन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola