दिल्ली में पोड़ैयाहाट के मजदूर की मौत

Published at :19 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में पोड़ैयाहाट के मजदूर की मौत

पोड़ैयाहाट. दिल्ली के मेट्रो निर्माण कंपनी में तीन माह पूर्व काम करने गये पोड़ैयाहाट के फुलवार गांव के मजदूर बैजुलाल सोरेन की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी रोग से पीडि़त था. सोमवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मंगलवार की देर रात मजदूर का शव गांव पहंुचाया गया. गांव के ही तीन […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट. दिल्ली के मेट्रो निर्माण कंपनी में तीन माह पूर्व काम करने गये पोड़ैयाहाट के फुलवार गांव के मजदूर बैजुलाल सोरेन की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी रोग से पीडि़त था. सोमवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मंगलवार की देर रात मजदूर का शव गांव पहंुचाया गया. गांव के ही तीन अन्य मजदूरों द्वारा साथी मजदूर का शव गांव पहंुचाने में मदद की गयी. बैजुलाल सोरेन का मनरेगा पंजीयन संख्या 0610 है. मजदूर अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है. परिजनों द्वारा प्रखंड प्रशासन से बच्चों के परवरिश की मांग की गयी है. इस संबंध में बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने कहा कि पंचायत सेवक को भेजकर रिपोर्ट करायी जायेगी. सरकारी योजना का लाभ मजदूर के परिजन को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola